बिहार शरीफ के भरावपर स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
ख़बरें Tv: : बिहार शरीफ के भरावपर के निकट श्री महावीर स्थान बड़ी दुर्गा मंदिर में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम और पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कायस्थों ने चित्रगुप्त भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने तथा अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और वैदिक रीति से की गई। मंदिर परिसर में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ कलम दवात की पूजा की।

भगवान चित्रगुप्त केवल कलम और न्याय के देवता नहीं,बल्कि दयालु भी है, जो सच्चे मन से की गई भक्ति पर अवश्य कृपा करते हैं। मान्यता है कि मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले यमराज के सहयोगी ही भगवान चित्रगुप्त हैं।मंदिर संरक्षक रमाशंकर प्रसाद ने बताया की प्रत्येक साल की तरह इस साल भी कायस्थ समाज के लोगो ने अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुँचे और पूरे भक्ति भाव से पूजा में शामिल हुए।
