विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला में बच्चों ने दिखाया हुनर, हुए पुरस्कृत…
समाजसेवी डा. मानव ने किया कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन …

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) पढ़ाई के साथ साथ अतिरिक्त गतिविधियों में जो छात्र छात्राएँ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं वे ही एक दिन सफलता के उच्च शिखर पर पहुँचते हैं . विज्ञान और कला के माध्यम से बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम न केवल सराहनीय बल्कि अनुकरणीय है . उक्त बाते शनिवार को सन शाइन स्कूल में आयोजित विज्ञान, प्रोजेक्ट मेला सह प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन करते हुए समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कही . उन्होंने प्रतिभागी बच्चों तथा बाल वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं नियमित अध्ययन के बल पर विद्यार्थी हर मुक़ाम हासिल कर सकते हैं . विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का अवलोकन करते हुए संस्थान के निदेशक डा. उपेन्द्र सिंह , निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, संतोष पार्थ समेत दर्जनों शिक्षाविद एवं अभिभावकों ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए प्रदर्श अनूठे एवं आकर्षक हैं . पाक कला में रूचि लेने वाले बच्चों ने एक से बढ़कर एक लज़ीज़ व्यंजन बनाए . सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उन्होंने हौसला आफ़जाई की . इससे पहले विद्यालय के निदेशक डा. उपेन्द्र सिंह , प्रो. इन्दु सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला , अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर किया . उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने का प्रयास किया जाता है . इस बार ख़ासकर जल जीवन हरियाली, चन्द्रयान, जैविक खेती, पवन चक्की ,फ़ॉर्म हाउस, उपग्रह, वर्षा जल संचय, सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटीएवं आदर्श ग्राम आदि विषयों को लेकर बच्चों ने आकर्षक प्रोजेक्ट बनाया जो काफ़ी सराहा गया .
