October 19, 2024

ख़बरे टी वी – विश्व कैंसर  दिवस पर विम्स पावापुरी में कैंसर स्क्रीनिंग जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया……. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598481 – बसंत की रिपोर्ट –  गिरियक (नालन्दा)– विश्व कैंसर  दिवस पर विम्स पावापुरी में कैंसर स्क्रीनिंग जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     इस कार्यक्रम में विभिन्न लक्षणों के होने वाले कैंसर के बारे में लोगों को बताया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर टाटा स्मारक केंद्र की इकाई परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार के तत्वधान में कैंसर से आजादी के 75 वर्ष गांठ पर अयोजित की गई।

जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के साथ विभिन्न पार्टों में होने वाली इस बीमारियों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया और प्रोजेक्टर के माध्यम से फ़िल्म दिखाकर उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी गयी कि किस तरह से इसके लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज कराना चाहिए।

साथ ही यह भी बताया गया कि लोगों को जागरूक कर किस तरह से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
     कार्यक्रम में विम्स के प्राचार्य डॉ पीके चौधरी ने भी इस रोग से कैसे बचा जा सकता है और इसके क्या क्या लक्षण होता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

Other Important News