• Thu. Feb 19th, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा के कैडेट्स का विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन..

Bykhabretv-raj

Feb 19, 2026

 

 

 

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा के कैडेट्स का विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: सैनिक स्कूल नालंदा के 16 सैन्य-छात्रों ने 15 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य स्तरीय कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वैज्ञानिक सोच, प्रतिस्पर्धी कौशल का प्रदर्शन किया।
कक्षा दसवीं के सैन्य छात्र अनुराग कुमार ने प्रान्त स्तरीय कैंप (विद्यार्थी विज्ञान मंथन) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ​​उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ₹5000 का नकद पुरस्कार, उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान की गयी। कक्षा सातवीं के सैन्यछात्र अभिनव राज ने अपने वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ₹3000 नकद पुरस्कार, उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान की गयी तथा इसी वर्ग के सैन्यछात्र आरव सेन को तीसरे स्थान के लिए ₹2000 नकद पुरस्कार, उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान की गयी।
उक्त पुरस्कार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना के निदेशक प्रोफ़ेसर प्रदीप के जैन ने प्रदान किया, जिन्होंने प्रतिभागी छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ज्ञात हो कि सैन्यछात्र अनुराग कुमार और सैन्यछात्र अभिनव राज को आगामी 16-17 मई 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गांधीनगर, गुजरात में आयोजित होने वाले विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेने के लिए भी चुना गया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के कक्षा छठवीं से ग्यारहवीं तक के 108 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, शोध और तकनीक के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत के योगदान और उन्नति से परिचित कराना है। यह प्रांत स्तरीय कैंप विज्ञान भारती, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एन. सी. ई. आर. टी.) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस म्यूज़ियम, (संकृति मंत्रालय) भारत सरकार का संयुक्त प्रयास है। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक अभिरुचि वाले विद्यार्थियों की पहचान करने के लिए तीन स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने विजेता सैन्यछात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।