October 18, 2024

#nalanda: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिलाधिकारी नालंदा द्वारा…जानिए

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिलाधिकारी नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 05 मामलों की सुनवाई …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज 05 मामले की सुनवाई की गई।
इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।

चंडी प्रखण्ड के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत जमीन के अतिक्रमण से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने अंचलाधिकारी, सिलाव को अच्छे तरीके से जांच करने को आवश्यक निर्देश दिए गए।

हरनौत प्रखंड के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत मकान निर्माण में बाधा उत्पन्न करने से से सम्बन्धित मामले को निष्पादित करने हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहार शरीफ को आवश्यक निर्देश दिए गए।

एकंगरसराय प्रखण्ड के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत दैनिक पारिश्रमिक भुगतान से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने अपर समाहर्ता, नालंदा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

सिलाव प्रखण्ड के परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज नाली का निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किए जाने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, सिलाव को अगली सुनवाई का आदेश दिया गया।

रहुई प्रखण्ड के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत रैयती जमीन के रास्ते को अवरुद्ध से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

 

 

Other Important News