October 18, 2024

ख़बरें टी वी : ब्रह्मकुण्ड परिसर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की रात्रि में की गई ब्रीफ़िंग…जानिए

 

राजकीय राजगीर मलमास मेला में विधि व्यवस्था एवं अन्य कार्यों हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति मोबाइल एप्प के माध्यम से की जा रही है दर्ज..

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रात्रि पाली में ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति का लिया जायजा..

ब्रह्मकुण्ड परिसर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की रात्रि में की गई ब्रीफ़िंग..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 12 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : राजकीय राजगीर मलमास मेला के बेहतर प्रबंधन को लेकर सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर तीन अलग-अलग पालियों में पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इन सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति मलमास मेला एप के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। यह विशेष एप इस वर्ष मलमास मेला से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी एवं मोनिटरिंग के लिए तैयार किया गया है।

 

 

इस एप में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा अपना निबंधन कर अपनी उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
रविवार को रात्रि में जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इसे और भी व्यवस्थित रखने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।

 

 

ब्रह्मकुण्ड परिसर में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की रात्रि में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनः ब्रीफ़िंग किया तथा सभी चीजों को व्यवस्थित रखने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी साथ थे।

 

Other Important News