• Wed. Dec 17th, 2025

#bihar: युवा जनता दल (यूनाइटेड),दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये गए ब्रज किशोर……

Bykhabretv-raj

Dec 14, 2025

 

 

 

 

 

 

युवा जनता दल (यूनाइटेड),दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये गए ब्रज किशोर,मखदुमपुर,नालंदा के हैं मूल निवासी...

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार में जनता दल यूनाइटेड के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब देशभर में नीतीश कुमार की चर्चा हो रही है। देश भर में सक्रिय हो चुकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में नए प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी। इसी क्रम में मखदुमपुर,नालंदा के मूल निवासी ब्रज किशोर को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने ब्रज किशोर को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने कि घोषणा की। विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर ब्रज के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से आये लगभग 500 नए लोगों ने जद यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों, सिद्धांतों और विकासवादी सोच से प्रेरित होकर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में पांच लाख नए सदस्य को जोड़ने के लक्ष्य के प्रति कार्यकर्ताओं को संकल्पित भी किया गया।

शनिवार को जनता दल यू ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर इसकी पुष्टि भी की है। जदयू दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए नालंदा स्थित मखदुमपुर के मूल निवासी हैं। ब्रज नेपथ्य में रह कर कई वर्षों से पार्टि से जुड़े रहे हैं। कई चुनावों में चुनाव प्रबंधन का कार्य भी संभाल चुके हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने ब्रज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं हमे विस्वास है आप पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु काम करेंगे। हम सब लोग साथ मिलकर समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे। ब्रज अपने सामाजिक कार्यों से दिल्ली सहित बिहार – यूपी व झारखंड में काफी प्रचलित हैं।