October 19, 2024

ख़बरें टी वी : बॉलीवुड के फिल्म एक्टर अली खान का नालंदा में दौरा, राजगीर घूमें, सिलाव में खाजे का जायका लिया साथ ही बिहार शरीफ में मखदूम साहब की दरगाह पर चादर पोशी की… जानिए पूरी ख़बर

 बॉलीवुड के फिल्म एक्टर अली खान का नालंदा में दौरा, राजगीर घूमें, सिलाव में खाजे का जायका लिया साथ ही बिहार शरीफ में मखदूम साहब की दरगाह पर चादर पोशी की…

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अली खान बिहार दौरे पर आज नालंदा के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर अपने बेटे फैय्याज अली भी साथ में पहुंचे। नीतीश के प्रधानमंत्री बनने वाले सवाल पर उन्होंने बात करते हुए कहा बहुत अच्छी बात है. 8वीं बार वे मुख्यमंत्री बने हैं, अगर ऐसा सोच रहे हैं तो इसमें बुरा क्या है?

 

 

बिहारी हमेशा सोच समझ कर ही फ़ैसला लेता है। 2024 करीब है मेहनत की जरूरत है बहुत खुशी की बात है “ऑल द बेस्ट कहना चाहेंगे” इससे पहले सिलाव के खाजा का स्वाद चखा और कहा कि सिलाव का खाजा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी है और अब ऑनलाइन के माध्यम से विश्व के हर कोने में सिलाव के खाजा जारहा है. यही कारण है कि आज यहां पहुंचकर इसका स्वाद चखे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह गया जिले के रहने वाले हैं और मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बनने की तमन्ना लेकर गए थे…

 

और खास जान पहचान नहीं रहने के कारण उन्हें विलेन बनना पड़ा। मगर अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई और कई सुपर हिट फिल्म में काम करने का मौका मिला। वर्तमान में गदर टू फिल्म में काम कर रहा हूं। जो जल्द ही कंप्लीट होकर पर्दा पर दिखाई देगा। राजगीर में फिल्म इंडस्ट्रीज बनाने के लिए लालू जी के समय में ही मांग किया था वह मांग अब नीतीश जी के राज में पूरा हुआ है। जिसे हम लोग काफी खुश है यहां पर नेचुरल वातावरण में कलाकारों को शूटिंग करने का मौका मिलेगा और दूसरे प्रदेश के लोग बिहार के राजगीर पहुंचेंगे।

 

जहां प्रकृति की गोद में फिल्म की शूटिंग होगी। इसके बाद वह सूफ़ी संतों के नगरी बिहार शरीफ के बाबा मखदूम शाह की मजार पर चादरपोशी किया, साथ ही अपने और मुल्क में अमन शांति बनी रहे इसके लिए दुआ मांगा। दूसरों के बहकावे में नहीं आने के लिए लोगों से अपील किया। बिहारियों का सिनेमा लाइन में काफ़ी योगदान रहा है। काफ़ी पढ़े लिखे लोग यहां के अलग अलग हिस्सों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने देश की मौजूदा हालात पर कहा कि यह देश हम सभी का है क्योंकि हमारे पूर्वजों ने इस देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी है। नफरत के राजनीति ज़्यादा वक्त तक नहीं चलती है. युवा शिक्षा पर ध्यान दें।

 

 

मैं सेल्फ मेड था मेरा कोई गॉड फादर नहीं था इसलिए मेहनत करें और अपना पहचान बनाया। गया ज़िले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखता हूं। मेरी कोशिश होती है कि हम अपने परिवार और बच्चों को वतन घुमाऊं ताकि जो यादगार चीज है उसे देखाऊं और घुमाओं जिसे देश दुनिया सभी जगह पर जाना जाता है। उन्होंने बताया बाबा मखदूम शाह पर हमारा अकीदा है. जब मैं पहली बार मुंबई गया। यहां से मन्नतें मांगकर गए थे। जब पूरा हुआ तो यहां हमेशा आता रहता हूं।

 

यहां के युवाओं को मेहनत और गॉड फादर की जरूरत है। साथ उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में जो कुछ राजनीति करण से जुड़कर उसे दूसरे नजरिए से देख रहे है। हालांकि बॉलीवुड का धर्म इंसानियत है। और सभी लोग इसी तरह से वहां काम करते हैं।

Other Important News