भाजपा युवा मोर्चा नालंदा जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस से जवाब चाहती है…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: भारत के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर किया गया प्रदर्शन देश की छवि को धूमिल करने का निंदनीय प्रयास है।
यह कृत्य भारत के स्वाभिमान पर सीधा प्रहार है।
इसी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नालन्दा जिलाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में विरोध मार्च के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और देश के मान-सम्मान के समर्थन में बुलंद नारे लगाए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी पर बनती है।
विश्व पटल पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास देशविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
भाजपा युवा मोर्चा नालंदा जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस से जवाब चाहती है कि क्या राहुल गांधी और कांग्रेसियों ने भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है? ऐसी हरकतों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी माँगी जानी चाहिए।
यह घटना अत्यंत शर्मनाक है — और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।
देश का सम्मान सर्वोपरि है, और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेंद्र कुमार, नीरज कुमार डब्लू, तेजस्विता राधा, डॉ आशुतोष कुमार, युवा मोर्चा के महामंत्री ललन पासवान, अमर राजपूत, सज्जन कुशवाहा, अमरकांत भारती,रीना कुमारी, रौशन कुमार यादव, आईटी सेल संयोजक अमित शान , राहुल कुमार, धीरज पाठक, मुन्ना पांडे जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे
