• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar: नालंदा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दिनों निधन हुए दो लोगों की दिवंगत आत्माओं की शांति हेतू श्रद्धांजलि सभा…

Bykhabretv-raj

Nov 23, 2025

 

 

 

 

 

 

 

नालंदा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दिनों निधन हुए दो लोगों की दिवंगत आत्माओं की शांति हेतू श्रद्धांजलि सभा…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दिनों निधन हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा कश्यप एवं पूर्व जिला महामंत्री सियाशरण आर्य की दिवंगत आत्माओं की शांति हेतू जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपने साथी कार्यकर्ता के प्रति संवेदना प्रकट किया गया। निधन हुए दोनों पदाधिकारियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर, उन्हें नमन करते हुए दो मिनट का मौन रख उनके आत्माओं की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद के द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक विशाल परिवार है और समस्त कार्यकर्ता इस परिवार का हिस्सा हैं उनके सुख दुख में हम सभी बराबर के सहभागी हैं। कार्यकर्ताओं को बराबर का सम्मान देते हुए उनके दुःख की घड़ी में उनके एवं उनके परिजनों के साथ खड़े होना हमारा कर्तव्य है। कुछ ही घंटों के अंतराल में हमारे दो महत्वपूर्ण सदस्यों का आकस्मिक निधन ने पूरे भाजपा नालंदा परिवार को मर्माहत कर दिया है। हम सभी कार्यकर्ता गण उनके आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रभू उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। भाजपा परिवार उनके परिजनों की हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल,साबो देवी, डा अशुतोष कुमार, शिवशंकर दास, जिला मंत्री अमरेश कुमार, रंजू कुमारी, पूर्व जिला मंत्री रवि राज, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार,आई टी सेल संयोजक अमित शान, मंडल अध्यक्ष शशिकला सिन्हा,धर्मेंद्र कुशवाहा, संदीप कुमार, विपीन झा, अविनाश कुमार गुड्डू, धर्मेंद्र कुमार धुरी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री डा रजू देवी, प्रिंसी कुमारी, ज्योति कुमारी, रीता कुमारी, वरती देवी, प्रशांत भदानी,सुरेन्द्र शर्मा, प्रणव कुमार सिन्हा, आलोक रंजन, नागमणि मुस्कान सहित, अभिषेक आर्य, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।