• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar: बिहार में एन डी ए की प्रचंड विजय पर बिहार शरीफ में झूमे भाजपा कार्यकर्ता…

Bykhabretv-raj

Nov 14, 2025

 

 

 

 

 

बिहार में  एन डी ए की प्रचंड विजय पर बिहार शरीफ में झूमे भाजपा कार्यकर्ता…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एन डी ए की प्रचंड विजय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार शरीफ में खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर लड्डू खिलाते हुए खूब जयकारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह जनता की जीत है, बिहार की मां बहनों और सम्मानित जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है। जिस प्रकार एन डी ए सरकार ने बिहार को जंगलराज के बदहाली से निकालकर विकास के पथ पर लाया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी योजनाओं ने बिहार की माताओं ,बहनों सहित समस्त जनता के हितों का ख्याल किया उसी के फलस्वरूप यह जीत एक सुखद परिणाम है। हम बिहार के समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हैं साथ यह विश्वास जताते हैं कि एन डी ए सरकार आगे भी जनकल्याण में दिन रात मेहनत करते हुए बिहार का सर्वांगीण विकास कर के रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुधीर कुमार,डा अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा,जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, रंजू कुमारी, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, आई टी सेल संयोजक अमित शान,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरव जैन, नीतीश कुमार पिंटू, प्रवीला देवी, अमरकांत भारती, मुन्ना पांडेय,मुरली मनोहर,प्रशांत भदानी, प्रेम सागर पासवान, राजवीर सिंह राजपूत, सूरज कुमार, अमर राजपूत, रौशन कुमार यादव,आलोक कुमार, मोहित कुमार मौसम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।