• Sun. Dec 7th, 2025

@bihar: बिहार शरीफ नगर मध्य के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान….

Bykhabretv-raj

Oct 4, 2025

 

 

 

 

 

 

बिहार शरीफ नगर मध्य के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 @ख़बरें Tv:  आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार शरीफ के वार्ड संख्या -24, मुहल्ला कमरूद्दीन गंज में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यों एवं उपलब्धियों का पत्रक लेकर घर घर संपर्क करते हुए, मोदी सरकार एवं बिहार सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बताया। इस अवसर पर जिला मंत्री अमरेश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले समस्याओं का अंबार था, लोगों का जीवन अच्छी सड़क, गलियां, बिजली की घोर से त्रस्त था, लोगों के जीवन में समस्या ही समस्या था, देश शाम तक घर से बाहर रहना संभव नहीं होता था, भययुक्त माहौल में महिलाओं को घर से बाहर निकलना मुश्किल होता था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में सारी समस्याओं का हल हो रहा है। अभूतपूर्व विकास कार्य हर ओर दिखाई देता है। केंद्र एवं राज्य सरकार की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि संपर्क अभियान के दौरान लोगों की प्रतिक्रिया सरकार के प्रति बहुत ही सकारात्मक एवं प्रसन्नतापुर्वक रहा। लोगों का कहना है कि हम फिर से यही सरकार चाहते हैं, हम फिर से एन डी ए सरकार ही लाएंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री अमरेश कुमार, बिहार नगर मध्य उपाध्यक्ष रंजीत कुमार रंजन, नगर महामंत्री राजेश सिंह सिसोदिया, मनीष कुमार, श्यामनंदन प्रसाद, राहुल कुमार, सन्नी कुमार,शंकर मांझी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।