महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा कश्यप एवं पूर्व जिला महामंत्री सियाशरण आर्य के निधन से भाजपा नालंदा में शोक….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज शनिवार का दिन भारतीय जनता पार्टी,नालंदा के कार्यकर्ताओं के लिए काफी दुखद रहा जब उन्हें अपने भाजपा परिवार के दो सदस्यों को खोना पड़ा। गाजीपुर , पावापुरी निवासी माधवलाल कश्यम की धर्मपत्नी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा कश्यप का आकस्मिक निधन शुक्रवार की रात्रि इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में हो गया। उन्होंने एक बालक को जन्म दिया परंतु अभागी बेटे एवं संसार को छोटी सी उम्र में ही छोड़कर चल बसी। बिहार शरीफ सदर अस्पताल में प्रसव के बाद उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। परंतु रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा कश्यप के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमः आंखों से दाह संस्कार हेतू विदा किया। मौके पर उनके पति माधवलाल कश्यम एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख व्यक्त किया । इसके कुछ देर बाद ही हिलसा, गंज पर निवासी स्व सीता राम के पुत्र , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाल्यकाल स्वयंसेवक, भाजपा नालंदा के पूर्व महामंत्री सियाशरण आर्य के निधन का दुखद समाचार ने कार्यकर्ताओं को मर्माहत कर दिया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो सके और पटना के किसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे लेते हुए संसार को छोड़कर चल बसे। कल दिनांक 23/11/2025 को दोपहर 12 बजे मेहनौर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतू शोकसभा आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अपने परिवार के दो सदस्यों को कुछ ही घंटे के भीतर खोने की पीड़ा असहनीय है, इन हृदयविदारक घटनाओं ने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत ही दुखी कर दिया है। उनकी क्षति पार्टी के लिए अपूरणीय है। हम सभी कार्यकर्ता उनके आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना करते हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार इनके परिजनों को हरसंभव सहायता करने के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, अविनाश प्रसाद सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, डा अशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू तेजस्विता राधा, साबो देवी, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, रंजु कुमारी, राजू माहुरी, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, पूर्व जिला मंत्री रवि राज,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, आई टी सेल संयोजक अमित शान, प्रणव कुमार सिन्हा, धीरज पाठक ,प्रशांत भदानी, अमित भास्कर, मुन्ना पांडेय, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, विपीन झा ,आलोक रंजन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री इन्दु कुशवाहा, प्रवीला देवी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं ने अपने साथी कार्यकर्ता को पुष्प,माला, पार्टी का झंडा प्रदान कर अंतिम विदाई दी। जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन दुखद घटनाओं पर अपनी संवेदना प्रकट की।
