October 18, 2024

#nalanda: भाजपा नालंदा “हर घर में तिरंगा” के लिए है तैयार, पूरे जिले में चलाया जायेगा राष्ट्रीय अभियान…. जानिए

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

भाजपा नालंदा “हर घर में तिरंगा” के लिए…

है तैयार….,

पूरे जिले में चलाया जायेगा राष्ट्रीय अभियान….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: बिहारशरीफ, 7 अगस्त, 2024: भाजपा नालंदा जिला कार्यालय में “हर घर तिरंगा यात्रा” अभियान के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई! इस दौरान एक पेड़ मां के नाम, हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समेत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी! बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह ने की! उन्होंने कहा, “आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी! उनके आवाहन पर एक बार पुनः ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश भर में वृहद स्तर पर शुरू हो रहा है और नालंदावासी फिर से इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कस चुके हैं! उन्होंने नालंदा के सभी लोगों से अपील की और कहा, “आइए, हम सभी इस अभियान से जुड़ कर अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर त्याग, बलिदान, शांति और एकता का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराएं और अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें! मुझे पूर्ण विश्वास है कि गत वर्ष की भांति इस स्वतंत्रता दिवस पर भी नालंदा की राष्ट्रभक्त जनता इस उत्सव में सहभागिता करते हुए इस ज्ञान को भूमि को तिरंगामयी बनाने का कार्य करेगी!”इस अवसर पर पार्टी के महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र कुमार जी, श्याम किशोर सिंह, सुधीर सिंह, प्रफुल्ल पटेल, महेंद्र यादव, डॉ आशुतोष कुमार, रविराज जी, जय लक्ष्मी देवी, धीरज पाठक, अमरजीत वर्मा, प्रज्ञा भारती, धीरेंद्र रंजन, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Other Important News