October 19, 2024

#Nalanda : ‘महिला विरोधी’ बयान पर भाजपा ने नीतीश का पुतला फूंका….जानिए

‘महिला विरोधी’ बयान पर भाजपा ने नीतीश का पुतला फूंका….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : बिहारशरीफ, 9 नवंबर, 2023: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा नालंदा, खासकर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के हॉस्पिटल चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

इस उग्र प्रदर्शन को नेतृत्वकर्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का इस्तीफा भी मांगा और कहा, नीतीश कुमार की ऐसी सोच उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है! किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा, भाजपा ऐसी महिला विरोधी सोच का पूरा विरोध करती है! भाजपा जिला मंत्री रवि राज ने बताया, मुख्यमंत्री की ऐसी ओछी हरकत से पूरा बिहार शर्मसार है।

 

 

उन्होंने कहा, जब सदन के पटल पर राज्य का मुखिया ऐसी बात कर सकता है, उसे इस संवैधानिक पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है! इस विरोध प्रर्दशन में जिला मंत्री रवि मंडल, डा आशुतोष, साबो देवी, उपेन्द्र राजवंशी अमरजीत बर्मा महिला मोर्चा की डा रेणु समस्त पदाधिकारी दर्जनों महिला पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा नालंदा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 

 

Other Important News