• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar: बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर ने जारी किया नामांकन की तिथि एवं कई जानकारियां….

Bykhabretv-raj

Jul 3, 2025

 

 

 

 

 

बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर ने जारी किया नामांकन की तिथि एवं कई जानकारियां….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें टी वी:  खेल विश्वविद्यालय राजगीर में सत्र 2025-26 के दौरान अधिकतम 40 वर्ष के स्नातक उत्तीर्ण आवेदक जिन्होंने निर्धारित खेल स्पर्धाओं में दो बार भाग लिए हों (Double Participation) को एथलेटिक्स (20 सीट) एवं क्रिकेट (20 सीट) में खेल प्रशिक्षण में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDSC) में नामांकन हेतु विज्ञप्ति सं.- पी.आर. BSUR/16/2025 एवं BSUR/18/2025 के आलोक में दिनांक – 22.06.2025 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट (https://bsur.bihar.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन देने का मौका दिया गया था I

2. उक्त के सम्बन्ध में सूचित करना है कि विश्वविद्यालय के प्रथम सत्र (2025-26) में PGDSC में विद्यार्थियों की पर्याप्त भागीदारी / नामांकन सुनिश्चित करने हेतु पूर्व निर्धारित न्यूनतम पात्रता के तहत खेल स्पर्धाओं में दोहरी सहभागिता के स्थान पर एकल सहभागिता (Single Participation) एवं 01 जुलाई 2025 को अधिकतम 40 वर्ष के स्थान पर 45 वर्ष की उम्र सीमा संबंधी संशोधन / शिथिलीकरण किया गया है I

3. उपरोक्त कंडिका 2 के अनुसार पूर्व निर्धारित पात्रता में संशोधन / शिथिलीकरण करने के कारण खेल स्पर्धाओं में एकल सहभागिता (Single Participation) एवं 01 जुलाई 2025 को अधिकतम 45 वर्ष के स्नातक उत्तीर्ण आवेदक बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में एथलेटिक्स एवं क्रिकेट में खेल प्रशिक्षण में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDSC) के आवासीय पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट (https://bsur.bihar.gov.in) के माध्यम से दिनांक 04.07.2025 से 14.07.2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I नामांकन सम्बन्धी शेष विवरणी विज्ञप्ति संख्या BSUR/16/2025 के अनुरूप यथावत रहेगी I

4. विश्वविद्यालय की विज्ञप्ति संख्या – पी.आर. BSUR/16/2025 एवं BSUR/18/2025 के आलोक में दिनांक – 22.06.2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनके आवेदन पर संशोधित पात्रता के अनुसार विचार किया जायेगा I

5. खेल प्रशिक्षण में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDSC) में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों / खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि खेल विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना सं. 2654 दिनांक 10.06.2025 के आलोक में बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर द्वारा प्रदान की जाने वाली PGDSC पाठ्यक्रम को NSNIS Patiala, LNIPE Gwalior एवं अन्य संस्थाओं द्वारा प्रदत डिप्लोमा के समकक्ष (Equivalent / At Par) माना गया है I

6. बिहार राज्य के विद्यार्थियों / खिलाड़ियों को बिहार सरकार के ज्ञापांक- 712 दिनांक- 14.06.2013 के आलोक में खेल प्रशिक्षण में डिप्लोमा पाठयक्रम में नामांकन होने पर सम्बंधित संस्थान द्वारा ली जाने वाली पाठ्यक्रम शुल्क एवं अन्य व्यय की राशि राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित करने का प्रावधान है I बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में PGDSC पाठ्यक्रम में नामांकित होने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार के उक्त प्रावधान का लाभ देने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है I

7. ऑनलाईन आवेदन भरने से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी अथवा समस्याओं के त्वरित निदान के लिए बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के हेल्पलाईन नम्बर: 9102380222 / 9955508584 / 9955507974 पर संपर्क किया जा सकता है। नामांकन संबंधी अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट (https://bsur.bihar.gov.in) के अंतर्गत “Admission” शीर्ष के तहत विवरणिका (Prospectus) से प्राप्त किया जा सकता है I

विश्वासभाजन

कुलसचिव
बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर