October 18, 2024

#Nalanda : जरासंध महोत्सव में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यहां के आयोजन को देखकर हुए प्रसन्न…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जरासंध महोत्सव में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यहां के आयोजन को देखकर हुए प्रसन्न…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मगध सम्राट जरासंध जी की 5226वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जरासंध महोत्सव-2023 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराज जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

 

राजगीर स्थित महाराज जरासंध की अति प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर एवं सम्राट जरासंघ की कीर्ति ध्वज तथा स्तंभ का पूजन कर मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

 

जरासंध महोत्सव में अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद् की ओर से मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया। अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम किशोर भारती ने मुख्यमंत्री को भेंट किये गये अभिनंदन पत्र का वाचन किया।

 

 

सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी एवं अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम किशोर भारती ने मुख्यमंत्री को महाराज जरासंध की शौर्यता एवं वीरता का प्रतीक गदा भेंट किया।

 

 

 

जरासंध महोत्सव में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री ने राजगीर में सम्राट जरासंध की स्थापित की जा रही 20 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण कार्य स्थल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर महाराज जरासंध जी की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य अगले छः माह के अंदर पूर्ण कराएं।

 

 

सम्राट जरासंध की स्थापित होनेवाली प्रतिमा स्थल के चारों तरफ अच्छे ढंग से अधिक-से-अधिक वृक्षारोपण का कार्य भी सुनिश्चित कराएं, इससे यहां का दृश्य काफी हरा-भरा, सुंदर एवं मनमोहक होगा। यहां लोगों के बैठने की सुविधा भी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि अपने परिजनों, सगे-संबंधियों एवं मित्रों के साथ आनेवाले लोग कुछ देर बैठ सकें।

 

 

सम्राट जरासंध की प्रतिमा स्थल चारों तरफ से पानी से घिरा रहेगा, जिसको ध्यान में रखते हुये प्रतिमा स्थल तक लोगों के सुगमतापूर्वक आवागमन हेतु पथ का निर्माण कराएं।

 

 

 

वही जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने जरासंध महोत्सव आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की है साथियों उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया कहा कि यह पहले महोत्सव मनाए जा रही है इसके बाद जो भी महोत्सव मनाया जाएंगे वह इससे और बेहतर होंगे…

 

 

 

 

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधायक श्री हरिनारायण सिंह, विधायक डॉ० सुनील कुमार, विधायक डॉ० जितेन्द्र कुमार, विधायक श्री राकेश कुमार रौशन, विधायक श्री कौशल किशोर, विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधान पार्षद श्री राजू यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा….

 

 

आयुक्त पटना प्रमंडल श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र श्री राकेश राठी, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं जरासंध महोत्सव में आये बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Other Important News