October 19, 2024

ख़बरें टी वी : राजगीर में पिछले दिनों लगे पहाड़ियों के जंगलों में आग उस से हुए नुकसान और आगे घटना ना घटित हो इसे लेकर आज पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…. जानिए पूरी ख़बर

 

राजगीर में पिछले दिनों लगे पहाड़ियों के जंगलों में आग उस से हुए नुकसान और आगे घटना ना घटित हो इसे लेकर आज पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481: ब्यूरो रिपोर्ट : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हेलीकॉप्टर से नालन्दा जिले के अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर पहुँचे। जहां उन्होंने हैलीपेड से उतरकर कार्यकर्ताओं से मुलाकत किया। इस दौरान उन्होंने राजगीर के बैभारगिरी पर्वत पर रविवार को लगी भीषण आगजनी की घटना का हवाई सर्वेक्षण कर जायज़ा लिया। ज्ञात हो कि यह 3 दिन तक पहाड़ी के जंगलों पर 4 किलोमीटर तक फैला रहा

 

 

 

 और इसमें कई जड़ी बूटियों से लेकर वन संपदा की छती होती रही और यह सिर्फ इस वर्ष नहीं बल्कि प्रत्येक गर्मी के मौसम में अगलगी की घटना किसी न किसी पहाड़ियों पर राजगीर होती रहती है, इसे बुझाने के लिए कोई व्यापक इंतजाम नहीं रहते मात्र सहारा हरे पत्ते एवं डंडे के सहारे से आग बुझा जाते हैं चुकी पहाड़ी पर अग्निशामक के वाहन नहीं जा पाते, आज उन्होंने राजगीर अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर हॉल राजगीर में ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।

 

 

जहां सभी संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर खुलकर चर्चा हुई लोगों के राय लिए गए एवं इससे निपटने के लिए उपाय पर मंथन हुए है। अभी-अभी और पूर्व में भी कई दिनों से ड्रोन के सहारे पूरे राजगीर शहीद गया के पहाड़ी एवं जंगलों में बीज का छिड़काव किया जा रहा है ताकि आने वाले मौसम बरसात में इससे जंगलों मैं पेड़ों की संख्या अत्यधिक हो सके

 

 

 मैं आपको बता दूं कि बिहार में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम भी चल रहे हैं जिसके तहत भी हर क्षेत्रों में वृक्ष लगाने एवं लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तो ऐसे में अगर जंगल में आग लगते हैं तो यह पूरे सुबह के लिए चिंताजनक है और इसकी भरपाई अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही की जा सकती है…….

 

 

 

क्योंकि पर्यावरण संरक्षण का भी एक मूल मंत्र है कि हम जितना ज्यादा वृक्ष लगाएंगे हमारे आने वाले दिन उतना ही अच्छा होगा।
आज के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन को लेकर हैलीपेड से लेकर कन्वेंशन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दिया गया था।

 

 

 

 

Other Important News