October 19, 2024

ख़बरे टी वी -बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर आकर आयुर्वेदिक पर्व पर बिहार के लोगों को दिया 838 करोड़ का तोहफा……. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598481 – ब्यूरो टीम के साथ रूपेश कुमार गोल्डन की रिपोर्ट – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर में तीन दिवसीय आयर्वेद पर्व 2021 के मौके पर उन्होंने ने आयुष के विकाश के लिए 838 करोड़ रुपये देने की  घोषणा की ,

उन्होंने बताएं बिहार के कई जिलों में आयुष के बन्द या बदहाल कॉलेजों को पूर्ण निर्माण एबम राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस के सामने बड़े पैमाना पर आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। जो आने बाले डेढ़ वर्ष में शुरू हो जाएगा,

उन्होने राजगीर के जंगलों और पंच पहाड़ियों में कई तरह के लाभदायक जड़ी बूटी काफी मात्रा में मिलते आये है , जो जानकार वैध है वो इन जड़ी बूटी को ले जाते रहे है।

साथ ही उन्होंने नेचरोपैथी को बढ़ावा देने की बात की , और आने बाले समय मे राजगीर में भी इससे संबंधित संस्थान खोलने की बात कही, चुकी हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी साउथ अफ्रीका में जाने के बाद वहाँ इस पद्धति से इलाज करते देखा और वह जब बापस भारत आये तो उन्होंने भारत मे इसे फिर से बढाने की बात की थी, कारण नेचरोपैथी ये हमारे भारत की पूर्व से चिकित्सा पद्धति रही थी। जैसा कि हमलोग को पता है हमारा देश विश्व गुरु रहा है, परन्तु हमारे यहाँ से कई बैदिक, रासानिक के साथ – साथ कई विषयों की ग्रंथ को पूर्व समय मे शिक्षा के दुश्मनों ने जला दिये थे, और उसी वक़्त कई देशों से आने बाले विद्यार्थियों  जो यहाँ रहकर शिक्षा प्राप्त करते थे,  उन्होंने हमारे ग्रंथ उसी वक्त अपने साथ लेकर चले गए थे। जो कभी हमारे देश में वापस नही आ सके। आज यही कारण है कि विश्व मे कई देश आज हमसे आगे है।

 वही नीतीश जी ने कोरोना काल मे हर दिन वैध की सलाह से काढ़ा पीते रहे और खुद को स्वस्थ रखा है। यह राज उन्होने आयुर्वेद पर्व पर खोला, साथ ही उन्हों ने बताये की हमारा तीन पीढ़ी वैध की ज्ञान रखता है, पहले हमारे दादा जी, फिर पिता जी और अब हमारे भाई भी एक अच्छे वैध है, इसी वजह से मुझे आयुर्वेद से थोड़ा ज्यादा लगाव है।

Other Important News