October 18, 2024

#nalanda: जलजमाव की समस्या को लेकर बीडीओ , सीओ , ईओ समेत अन्य पहुंचे स्थल पर…. जानिए

 

 

 

 

बरसात सर पर , प्रशासन कच्चा नाली बनावा रहे हैं…

जलजमाव की समस्या को लेकर बीडीओ , सीओ , ईओ समेत अन्य पहुंचे स्थल पर …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: हरनौत (नालंदा) बरसात सर पर है प्रशासन की निंद खूली तो कच्चा नाला का निर्माण शुरू कर दिया।
स्थानीय नगर पंचायत के पटेल नगर , नियामतपुर , आदर्श नगर , गांधी टोला आदि क्षेत्रों में वर्षों से जलजमाव की समस्या है। लेकिन अभी तक इसका स्थाई निदान नहीं हुआ। जलजमाव कि समस्या को लेकर जनता सड़क पर न उतर आए इसके लिए प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक वैकल्पिक रास्ता अपना रहे हैं।इसको लेकर वार्ड संख्या 17 के नियामतपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह , वार्ड पार्षद सुनील कुमार , चंदन कुमार , अमरेश पासवान , राजा कुमार , सागर कुमार , दिपक कुमार समेत दर्जनों लोगों ने जल-जमाव की समस्या के समाधान को बुधवार को लेकर बैठक किया। लेकिन यहां समाधान न निकला । फिर उक्त लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए।जहां ईओ व बीडीओ ने कार्यालय में लोगो को समझाया।फिर वहां से बीडीओ उज्जवल कांत , सीओ सोनु कुमार , ईओ शम्स रजा , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह , थानाध्यक्ष मो. अबू तालिब अंसारी समेत उक्त लोगों के साथ नियामतपुर पहुंच गए। फिर इसका मुआयना किया। वहीं बीडीओ उज्जवल कांत ने बताया कि नगर पंचायत में जल जमाव एक बहुत बड़ी समस्या है। इसी समस्या को लेकर कच्चा नाली बना कर उसमे होम पाईप डाला जा रहा है।ताकि पानी का निकास हो।बीडीओ ने कहा इसके लिए ज़मीन लिया जा रहा है।जिसे नापी किया जा रहा है। जिसमें एक व्यक्ति बूचू साव का रैयत जमीन है और वे नहीं देना चाह रहे हैं। वहीं
उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने बताया कि तीन महीने के लिए अस्थाई नाला के लिए जमीन प्रशासन के द्वारा मांगा जा रहा है। लेकिन जमीन का स्वामित्व इसके बदले मुवावजे की मांग कर रहे हैं।सुरेश सिंह ने कहा रैयत जमीन का मुवावजा मिलना चाहिए।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

Other Important News