October 19, 2024

ख़बरें टी वी : बजरंग बाग से महिला सशक्तिकरण थीम पर निकाली गई जागरूकता रैली, शिक्षा पदाधिकारी रहे शामिल…. जानिए पूरी ख़बर

बजरंग बाग से महिला सशक्तिकरण थीम पर निकाली गई जागरूकता रैली, शिक्षा पदाधिकारी रहे शामिल…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : शनिवार को हिलसा शहर के बजरंग बाग स्थित रामबाबू प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान से हिलसा नगर के दर्जनों विद्यालय के छात्राओं के द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई जिसकी विधिवत शुरुआत हरी झंडी दिखाकर एवं लाल फीता काटकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, जिला आइकन डॉ आशुतोष कुमार मानव ने किया . प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि राजा राममोहन राय की 250 की जयंती के उपलक्ष्य में नगर परिषद स्थित विभिन्न विद्यालय की छात्रा द्वारा महिला सशक्तिकरण थीम पर जागरूकता रैली निकाली गई जो कि खाखी चौक,डकबंगला,काली स्थान,बरूण तल,

 

 

 

 

अन्नपूर्णा पुस्तकालय,थाना के पास,सिनेमा मोड़,योगीपुर मोड़ होते हुए सुर्य मंदिर परिसर तक पहुंचा. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न पथों से गुजरते हुए इस रैली में छात्रों ने नालों के जरिए नारी सशक्तिकरण का अलख जगाया, वही बाल विवाह दहेज प्रथा और शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक किया,जिला आइकन डॉ आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि राजा राममोहन राय ने समाज में महिलाओं की समानता और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी साथ ही उन्होंने भारतीय समाज में उन दिनों प्रचलित सती प्रथा की कड़ी निंदा की, युवा समाजसेवी शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि राजा राममोहन राय ने छात्रों को आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान है,

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राजा राममोहन राय के महिला सशक्तिकरण में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला, हिलसा शहर में अन्नपूर्णा पुस्तकालय जोकि पुस्तकालय के माध्यम से यहां के लोग शिक्षा संबंधित जाकर जानकारियां पाते हैं। शिक्षक दिवाकर राज, कौशल किशोर शर्मा, राजीव कुमार, पंकज कुमार परमल, कमलेंद्र कुमार, कल्पना कुमारी,रेणु कुमारी,सुधीर कुमार, संतोष कुमार पार्थ ने कहा कि जहां बेटियों को शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया. लोगों ने कहा कि वर्तमान दौर में नारियां सशक्त हुई है समाज के हर क्षेत्र में महिला पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर चल रही है।

 

 

Other Important News