• Wed. Feb 4th, 2026

#bihar: ब्रिलिएंट कॉन्वेंट में दसवीं के छात्रों के विदाई समारोह में छात्राओं ने बांधा समां…

Bykhabretv-raj

Feb 4, 2026

 

 

 

 

 

 

 

ब्रिलिएंट कॉन्वेंट में दसवीं के छात्रों के विदाई समारोह में छात्राओं ने बांधा समां…

भावुक पलों के बीच उल्लासपूर्ण आयोजन…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ।शहर के सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल के भव्य सभागार में आज कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और भावनात्मक माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ विद्यार्थियों में उत्साह देखते ही बन रहा था।विदाई समारोह का आयोजन कक्षा नवमी एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने सीनियर साथियों के लिए यादगार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

 

कार्यक्रम का संचालन छात्र इंद्रजीत कुमार,आदित्या प्रकाश और छात्राओं की ओर से यामिनी रॉय अनामिका पांडेय ने आत्मविश्वास और सधे हुए अंदाज में किया, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शशिभूषण कुमार एवं निदेशक डॉ. धनंजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।

 

 

समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य, नाट्य मंचन और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। खासकर छात्राओं की प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया और माहौल को जीवंत बना दिया।विदाई समारोह में उस समय भावुक क्षण देखने को मिले, जब कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों को साझा किया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, अनुशासन और जीवन मूल्यों की सीख को याद करते हुए आभार व्यक्त किया। कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं..

 

 

जिससे पूरा सभागार भावनाओं से भर उठा।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पुष्पलता विद्यार्थी ने विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण बातों की शपथ दिलाई। इसमें नशामुक्ति, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा देशभक्ति जैसे विषय शामिल थे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

 

समारोह के अंत में विद्यालय के चेयरमैन एवं निदेशक द्वारा कक्षा दसवीं के सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिह्न स्वरूप फाइल उपहार में प्रदान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ब्रिलिएंट कॉन्वेंट में सीखे गए संस्कार और शिक्षा उन्हें जीवन के हर मोड़ पर सफलता दिलाएंगे।
पूरे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह विदाई समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए यादगार बना, बल्कि विद्यालय के इतिहास में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अध्याय के रूप में भी दर्ज हो गया।