October 19, 2024

खबरें टी वी : असामाजिक तत्वों ने लगाई बगीचे में आग, सैकड़ो आम का पेड़ झुलसा लाखो का हुआ नुकसान…… जानिए पूरी खबर

असामाजिक तत्वों ने लगाई बगीचे में आग, सैकड़ो आम का पेड़ झुलसा लाखो का हुआ नुकसान…

खबरें टी वी : 9334598481 : प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट : नालंदा जिले के कराईपशुराई के बड़की बगीचा में असमाजिक तत्व ने आग लगा दिया। आग लगने से बगीचे में लगी सैकड़ो आम का पेड़ झुलस कर नष्ट हो गया। अगलगी की इस घटना से एक तरफ पर्यावरण को भारी क्षति हुई है, तो दूसरी तरफ वनपालक को लाखों के नुकसान का सामना करना पड़ा है।

इस घटना के बाद वनपालक गहरे हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहा है। यह बगीचा करायपरसुराय का जिले में मशहूर माना जाता है। बगीचा के आम का फल बहुत स्वदिष्ट था। आग लगने से पूरा आम का पेड़ झुलस गया।
इस संबंध में बगीचा के रखबली करने बाले मो0 सईद ने करायपरसुराय थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया।
बताया जाता है कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से यह बगीचा का पेड़ हजारों लोगों लाभ मिलता था।

इस बीच असमाजिक तत्वों ने रात्रि पहर में बागीचे में आग लगा दी। जिससे वृक्षों को काफी नुकसान हुआ है। आग की लपटों से कई वृक्ष झुलस कर सूख गए हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन रखवाली करने बाले बागीचे की स्थिति को देख काफी हताश व निराश हुए।

यह घटना किसी पर्यावरण के दुश्मन व समाज विरोधी असामाजिक तत्व की करतूत मानी जा रही है। वनपालक ने पुलिस को दिए आवेदन में न्याय की गुहार लगाई है। आम लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी है। कारण कि बैर व दुश्मनी तो बहुत है। लेकिन, ऐसी घटना पहली बार हुआ है जिसमें पूरे बागीचे को आग के हवाले कर दिया गया।

Other Important News