October 18, 2024

#nalanda: रेलवे की तरफ से हरनौत आने वाले कर्मचारियों को मिली एक और सौगात…जानिए

 

 

 

 

राजगीर-बिहार शरीफ से सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना, रेलवे की तरफ से हरनौत आने वाले कर्मचारियों को मिली एक और सौगात…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: पटना – राजगीर के बीच गाड़ी संख्या 03201/ 03202 चलाने का आदेश जारी किया गया है। राजगीर से 06:30 में चलकर यह गाड़ी 07:08 में बिहार शरीफ तथा 07:33 बजे हरनौत पहुंचेगी। इसीआरकेयू काफी दिनों से राजगीर और बिहार शरीफ से आने वाले कर्मचारियों के सुविधा को देखते हुए कारखाना समय के अनुसार एक गाड़ी का मांग कर रहा था। पीसीएमई साहब के हरनौत दौरे के समय, हरनौत में संपन्न पिछले पीएनएम के समय तथा हाजीपुर मुख्यालय में पिछले सप्ताह संपन्न हुए पीएनएम के समय यूनियन ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। यह गाड़ी न केवल बिहार शरीफ – राजगीर से आने वाले कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है, बल्कि वैसे यात्री जो किन्हीं कारणवश पटना या बख्तियारपुर में लेट होने के चलते फस जाते थे, उनके लिए भी पटना से वापसी में काफी सहूलियत देगी क्योंकि वापसी में यह गाड़ी पटना से 8:55 शाम को खुलकर बख्तियारपुर 10:05 में तथा हरनौत 10:30 में पहुंचेगी। हरनौत कर्मचारियों के मांग को पूरा करने के लिए हाजीपुर मुख्यालय तथा दानापुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद।