अखिल विश्व गायत्री परिवार ने बड़गांव तलाव को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल नालंदा स्थित बड़गांव तलाव के किनारे गायत्री मंदिर के समीप अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार नालंदा के द्वारा श्रमदान स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें जिले भर से लगभग 40 कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया l स्वच्छता अभियान के तहत बड़गांव तलाव के आस पास की गंदगी को साफ कर किनारे किनारे पौधारोपण किया गया l पौधा को सुरक्षित रखने के लिए बास एवं मच्छरदारी से घेराबंदी किया गया ताकि पौधों का संरक्षण हो सके इस कार्यक्रम का प्रेरणा स्रोत अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अनेक आंदोलनों में एक वृक्षारोपण अभियान प्रमुख है उसी की प्रेरणा स्वरूप आज यह कार्यक्रम संपन्न हुआ l यह जानकारी देते हुए पर्यावरण के सह संयोजक श्री विनायक जी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे नालंदा जिला में नियमित रूप से साप्ताहिक चलाया जाएगा
मौके पर उपस्थित नगर पंचायत नालंदा, सिलाव राजगीर के ब्रांड एंबेसडर व गायक भैया अजीत ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के परिजनों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमदान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण लोकहित का कार्य है l इसमें हम सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए भैया अजीत ने कहा कि हम सभी को कोरोना काल से सीख लेना चाहिए पेड़ों की कटाई के कारण ही ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जाने गई इसी तरह लगातार विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई करते रहेंगे तो आने वाले समय मे अपने बच्चों को स्कूल जाते समय स्कूल बैग, वाटर बोतल के साथ-साथ पीठ पर एक ऑक्सीजन का बोतल भी देना पड़ेगा इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पेड़ लगाकर संरक्षित करना चाहिए
वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहेगा साथ ही पौधों को संरक्षण हेतु स्थानीय लोगों के सहयोग से कमेटी बनाकर देख रेख की जाएगी l इस अभियान में श्री गायत्री जी, मिथिलेश कुमार विद्यार्थी जी,अनुज कुमार, देवानंद जी सत्येंद्र जी आदि कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा l
