October 18, 2024

#nalanda: अंतरराष्ट्रीय राजगीर स्टेडियम के लिए हवाई अड्डा एवं पांच सितारा होटल जरूरी…. जानिए

 

 

 

 

 

 

अंतरराष्ट्रीय राजगीर स्टेडियम के लिए हवाई अड्डा एवं पांच सितारा होटल जरूरी:-अनिल कुमार अकेला

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दिनांक–17/8/24 को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से चैंबर भवन पटना में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप–मुख्यमंत्री सह (वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री) माननीय श्री सम्राट चौधरी थे।
बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से विभिन्न जिलों से आए हुए व्यवसायी एवं उद्यमी इस कार्यक्रम में शामिल थे।
उपस्थित लोगों द्वारा माननीय मंत्री महोदय से व्यवसाय एवं उद्योग में हो रहे परेशानियों से अवगत कराया गया एवं इसके समाधान हेतु कुछ सुझाव भी दिया गया।
मंत्री महोदय द्वारा सभी की समस्या एवं सुझावों को बहुत ही बहुत ही गंभीरता से सुना। समाधान हेतु मंत्री महोदय ने बहुत ही सकारात्मक और उपचारात्मक रूप में इसका जवाब दिए।
नालंदा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला एवं रंजीत कुमार चर्चा किए कि राजगीर में बनने वाला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनना एक बहुत बड़ी उपलब्धियों में से एक है, परंतु BCCI द्वारा तय की गई मानक के अनुसार 30 k.m. के अंदर एक हवाई अड्डा एवं पांच सितारा होटल की सुविधा भी होनी चाहिए, जो अभी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। तभी अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट खेला जा सकता है। स्टेडियम के साथ अगर उक्त सुविधा राजगीर में उपलब्ध होता है, तो यह राज्य के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होगा एवं राजगीर पर्यटक स्थल एव रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Other Important News