October 19, 2024

खबरें टी वी : राजगीर में मिला प्यार और लोगों का स्नेह व सहयोग कभी नहीं भूल पाऊंगा……जानिए पूरी खबर

राजगीर में मिला प्यार और लोगों का स्नेह व सहयोग कभी नहीं भूल पाऊंगा – नगर प्रबंधक राजमणी गुप्ता

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ आदित्य की रिपोर्ट : राजगीर के नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता का यहां से स्थानांतरण के उपरांत नगर कर्मियों ने उन्हें राजगीर के कार्यालय कक्ष में भावभीनी विदाई दी, उन्हें अंगवस्त्र व ब्रीफकेस देकर ससम्मान विदाई दी गई। श्री गुप्ता लोगों का स्नेह देख पतिपत्नी बड़े भावुक दिखे,कहा हमसे जितना बन पड़ा अपने जिम्मेवारियों का बखुबी निर्वहन कर जनता की सेवा की है, सरकारी सेवा में आनाजाना एक वैधानिक प्रक्रिया है। सभी लोक सेवकों को निभानी पड़ती है, इनका ट्रांसफर मधुवनी हुआ है, हालांकि यह बिल्कुल सच है कि अपने व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यों से लोगों का दिल जीत लिया था।

 

 

राजगीर देश का जानामाना स्थल है यहां साल में अनगिनत बार बड़े बड़े वीआईपीज का प्रोग्राम होते रहता है, बैठक भी यही अटेंड करते थे और इन्हें अधिकारी खोजते भी थे,इनके प्रति हर लोगों के दिलों से नेकी के शब्द निकल रहे है, नगर कोष की जो सर्वविदित चर्चाएं है उससे हमेशा दूरी बनाए रखते थे, इनकी त्याग की तारीफ करते, इस मौके पर मुक्ति शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह, संघ नेता बादल कुमार भारती, नगर टैक्स कलक्टर अशोक गुप्ता, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, शंकर यादव के साथ साथ प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Other Important News