October 18, 2024

#Nalanda : राजगीर महोत्सव के आयोजन को लेकर अपर समाहर्त्ता ने की बैठक…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

राजगीर महोत्सव के आयोजन को लेकर अपर समाहर्त्ता ने की बैठक, विभिन्न गठित समितियों के कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध ढंग से कार्रवाई का निदेश..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : पर्यटन विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन नालंदा द्वारा राजगीर महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर की अवधि में किया जा रहा है।
महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तर पर 32 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है।
विभिन्न समितियों के लिए नगर आयुक्त,उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन आदि को वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
आज अपर समाहर्त्ता श्री मंजीत कुमार ने विभिन्न समितियों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

 

 

बैठक में मुख्य समारोह स्थल, मंच निर्माण, सिटींग प्लान, महिला महोत्सव, सद्भावना मार्च,उद्घाटन समारोह,नियंत्रण कक्ष, प्रचार प्रसार आदि से संबंधित समितियों के कार्ययोजना की समीक्षा की गई तथा सबंधित नोडल पदाधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया।
मुख्य कार्यक्रम एवं ग्रामश्री मेला, व्यंजन मेला, कृषि मेला, विभागीय प्रदर्शनी आदि का आयोजन स्टेट गेस्ट हाऊस मैदान में किया जा रहा है। महिला महोत्सव का आयोजन मेला सर्कस मैदान में किया जायेगा।इसके लिये अलग से मंच का निर्माण कराया जा रहा है।
बैठक में नजारत उपसमाहर्त्ता श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय, स्थापना उप समाहर्त्ता श्रीमती मृदुला कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

Other Important News