बीजेपी नालंदा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हरगांवा गांव में VB-GRAMG जी का सम्मेलन आयोजित….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में बिहार शरीफ प्रखंड के हरगांवां पंचायत के हरगांवा गांव में VB-GRAMG जी का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बिहार शरीफ विधानसभा विधायक डॉ सुनील कुमार उपस्थित हुए और ग्राम वासियों को इस योजना की विशेषताओं को विस्तारपूर्वक बताया। क्षेत्र के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा की नरेगा, मनरेगा के बाद अब नया नाम VB-GRAMG है जिसमें कई संशोधन किए गए हैं मनरेगा को पुरानी खामियों को दूर कर नया रूप दिया गया है। अब इस योजना में 100 दिनों के जगह 125 दिनों की रोजगार की गारंटी है और प्रत्येक सप्ताह भुगतान की प्रावधान है। कांग्रेस सहित सभी विपक्ष की दलों को इसमें भगवान राम का नाम आने से आपत्ति है। कांग्रेस की पुरानी बीमारी है उन्हें भगवान राम के नाम से चिढ़ है। पी एम मोदी के सपनों का भारत बनकर रहेगा और 2047 से पहले भारत विकसित भारत बन जाएगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि पी एम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। कार्यक्रम का संचालन बिहार शरीफ विधानसभा प्रभारी सोनू कुमार हिंदू के द्वारा किया गया। क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज मौके पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह जी राम जी जिला संयोजक अरविंद पटेल, शैलेंद्र कुमार सुधीर कुमार,साबो देवी, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्ल्यू, डॉक्टर आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, रंजू कुमारी, योगेंद्र मंडल,कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मणिकांत पासवान,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी,आईटीसी संयोजक अमित शान, क्रिडा प्रकोष्ठ जिला संयोजक जयराम कुमार, संजय सागर, प्रणव कुमार सिन्हा, ललन कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, अभयन्दन पांडेय, राजीव कुमार,आलोक रंजन, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।
