आयुक्त, पटना प्रमंडल की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से संबंधित समीक्षात्मक बैठक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को डॉ चंद्रशेखर सिंह , निर्वाचक सूची प्रेक्षक -सह – आयुक्त , पटना प्रमंडल ,पटना की अध्यक्षता में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों /सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आर०आई०सी०सी०, राजगीर में आयोजित की गयी।
नालंदा जिलांतर्गत जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या: 28,77,653
📈 अनुमानित जनसंख्या 2025: – 38,34,215
कुल मतदाता: 21,77,576
पुरुष मतदाता: 11,46,356
महिला मतदाता: 10,30,586
थर्ड जेंडर : 57
18-19 वर्ग आयु के मतदाता:
पुरुष मतदाता: 21111
महिला मतदाता: 12211
थर्ड जेंडर: 01
कुल मतदाता: 33323
PWDs मतदाता की संख्या: 21247
85+ कुल मतदाता की संख्या: 19797
पुरुष मतदाता: 8974
महिला मतदाता: 10823
फॉर्म – 6 में कुल निष्पादित फॉर्म : 32833
फॉर्म – 7 में कुल निष्पादित
फॉर्म : 8189
फॉर्म – 8 में कुल निष्पादित
फॉर्म: 18446
कुल मतदान केंद्र की संख्या : 2,765, मतदान केंद्र भवन की संख्या 1721,
विधानसभा क्षेत्र:
• अस्थावां (171)
• नालंदा (172)
• राजगीर (173)
• इसलामपुर (174)
• हिलसा (175)
• नालंदा (176)
• हरनौत (177)
आयुक्त महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त प्रपत्रों 6,7, 8 का निष्पादन निर्धारित समय पर करना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही सभी प्रपत्रों का अभिलेख संधारित करना सुनिश्चित करेंगे, लिंगानुपात में सुधार लाने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्ति का नाम निर्वाचक सूची में अवश्य जोड़े, कोई भी योग्य व्यक्ति का नाम छुटे नहीं ।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, नालंदा, पुलिस अधीक्षक, नालंदा, नगर आयुक्त, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
