October 19, 2024

#nalanda: प्रखंड बिहार शरीफ व राजगीर में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ “कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया…जानिए

 

 

 

 

 

 

 

नालंदा जिले के प्रखंड बिहार शरीफ व राजगीर में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ “कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज दिनांक 10.02.2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा के अवसर पर प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में बाल रक्षा भारत/यूनिसेफ के अन्तर्गत उड़ान प्रोजेक्ट के तहत महिला बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम अन्तर्गत बाल रक्षा भारत के जिला समन्वयक निशांत कुमार एवं प्रखंड समन्वयक सुधा कुमारी के सहयोग से….

 

 

प्रखंड बिहार शरीफ के उच्च माध्यमिक विद्यालय बियाबानी तथा प्रखंड राजगीर के अनुसूचित उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय राजगीर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा पर प्रकाश डालते हुए-बेटियां कितना महत्वपूर्ण है,भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री 24 जनवरी को ही अपने कार्यभार को संभाला था इसी यादगार में बालिका सशक्तिकरण के लिए सोचा गया और…

 

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस/ पखवाड़े के रूप में मनाने की ठानी गयी।पुनः बाल अधिकार,लिंग भेद, जेंडर,गुड टच,बैड टच तथा नो टच , टोल फ्री नम्बर – बाल सहायता नम्बर-1098 एवं महिला सहायता नम्बर-181,आपातकालीन नम्बर-112 पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। पुनः विद्यालय के बालिकाओ तथा किशोरी समूह के बालिकाओं द्वारा बाल विवाह ,भ्रूण हत्या ,लिंग भेद इत्यादि मुद्दे पर भाषण, गीत प्रतियोगिता कराई गई।

 

 

ततपश्चात रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं की सफल भागीदारी रही। सभी बालिकाओं ने जोश खरोश के साथ नारा भी लगाया-
बेटी हूँ तो गम नहीं।
हम बेटों से कम नहीं।।
बेटी हूँ तो क्या गम है।हमें आसमान छूने का दम है।।
बालिका शिक्षा,अधिकार हमारा।।
मौके की है तलाश।
बेटी छू सकती है आकाश।।

 

 

इस
कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक सोनी कुमारी(उच्च माध्यमिक विद्यालय बियाबानी,बिहार शरीफ) प्रधानाध्यापक डॉ. राजीव रंजन(अनुसूचित उच्च माध्यमिक अवासीय विद्यालय राजगीर) शिक्षक अजय कुमार, अन्य शिक्षक गण तथा प्रशिक्षुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

 

 

Other Important News