October 18, 2024

#Nalanda : भारतीय  सेना में अहीर रेजिमेंट गठन को लेकर कर्पूरी भवन में बैठक का आयोजन…जानिए

भारतीय  सेना में अहीर रेजिमेंट गठन को लेकर कर्पूरी भवन में बैठक का आयोजन…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ शहर के अस्पताल चौराहा स्थित कर्पूरी भवन में अहीर रेजिमेंट गठन को लेकर अहीर बैनर के तले बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश अहीर रेजिमेंट के अध्यक्ष बबन यादव ने किया, जबकि मंच संचालन नालंदा जिला संयोजक अरुणेश कुमार यादव ने किया।

 

 

मुख्य अतिथि के रूप में अरुण यादव राष्ट्रीय संयोजक अहीर रेजिमेंट मोर्चा के थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक अरुण यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट का गठन आज के समय की मांग है, इसीलिए हमारी केंद्र सरकार से अहीर रेजीमेंट गठन करने की मांग करते हैं।

 

 

इसके लेकर देश के कोने-कोने तक अहीरों के बीच कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत सारी रेजीमेंट है । इस तरह अहीर रेजिमेंट का भी गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2018 से अहीर रेजिमेंट गठन की मांग चल रही है….

 

 

और गुरुग्राम में हमारे कार्यक्रम में 15 लाख से ज्यादा फौजी एवं आम आदमी सहित सैकड़ो सांसद और विधायक भी पहुंचकर अपना समर्थन दे चुके है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अरुण यादव, प्रदेश अध्यक्ष बबन यादव, जिला संयोजक अरुणेश यादव सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

Other Important News