October 19, 2024

खबरें टी वी : असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस बिहार के द्वारा संगठन की मजबूती को लेकर सदाकत आश्रम के सभागार में एक बैठक……..जानिए पूरी खबर

खबरें टी वी : 9334598481 : रोहित की रिपोर्ट :  सदाकत आश्रम पटना : असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस बिहार के द्वारा संगठन की मजबूती को लेकर सदाकत आश्रम के सभागार में एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पासवान ने की। इस मौके पर हिंदी व भोजपुरी के सुपर स्टार अभिनेता व फिल्म निर्माता कुणाल सिंह ने बैठक में भाग लिया। और कहा कि आज पूरे देश में असंगठित कामगारों की संख्या लगभग 70% से 75% है, बावजूद भारत सरकार और बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न तरह के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

आए दिन गरीबों ,किसानों, वंचितो पर शोषण व अत्याचार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संगठित होकर गरीबों, मजदूरों, शोषितो, वंचितो के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने को लेकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने पूरे बिहार से लेकर दिल्ली तक असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों को सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग करने का वादा किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पासवान ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर ठेला चालकों, रिक्शा चालकों, पथ विक्रेताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं ,सहायिकाओं, जीविका दीदियों, रसोईया कर्मियों, सफाई कर्मियों एवं संविदा पर कार्य कर रहे विभिन्न संगठनों के लोगों को संगठित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

डॉक्टर पासवान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर की पवित्र भूमि पर कामगार चेतना रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया, जिसमें फिल्म अभिनेता व निर्देशक कुणाल सिंह को राजगीर आने का न्योता दिया गया जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई।
राज्य समन्वयक मोहन मुरारी झा ने कहा कि रैली की तैयारी को लेकर अभी से ही राज्य के विभिन्न जिलों में दौरा किया जाएगा ताकि लाखों की संख्या में लोग जुट सकें।

प्रोफेसर शशिकांत प्रसाद ने कहा कि असंगठित कामगारों की पूरे देश में बहुत आबादी है। लोगों के बीच जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम लोग पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करते हैं तो आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार मजबूती से हम बना पाएंगे । मौके पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, राज्य समन्वयक केडी हिमांशु, समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फैज अहमद, वैशाली के जिलाध्यक्ष राजकपूर साह, विनोद कुमार अधिवक्ता, आईटी सेल के सचिव अमृतांशु सोनी, तरुण कुमार, गौतम कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Other Important News