October 19, 2024

खबरें टी वी – नालंदा जिला पदाधिकारी  श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायत चुनाव हेतु गठित समितियों की बैठक की….

नालंदा जिला पदाधिकारी  श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायत चुनाव हेतु गठित समितियों की बैठक की गई।

Khabre Tv – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट – आदर्श आचार संहिता एवम विधि व्यवस्था कोषांग से बॉन्ड डाउन अपडेट एवं अपलोडिंग पर अद्यतन जानकारी ली गई।
शस्त्र सत्यापन के अपलोडिंग की भी जानकारी ली गई।
बॉर्डर सीलिंग हेतु निर्गत आदेश तथा मतगणना स्थल सहित अन्य सभी वांछित जगहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक से ली गई।बताया गया कि सभी स्थलों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
वेबकास्टिंग तथा माइक्रो आब्जर्वर की व्यवस्था वाले बूथों की जानकारी ली गई तथा बताया गया कि वैसे सभी बूथों को चयनित कर माइक्रो आब्जर्वर तथा वेवकास्ट का प्रबंध कर लिया गया है।


वाहन कोषांग से सभी वांछित जगहों के लिए आवश्यक वाहनों की उपलब्धता पर समीक्षा की गई तथा बताया गया कि सभी स्थलों पर वाहन की व्यवस्था कर दी गई है।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त नालंदा श्री वैभव श्रीवास्तव सहित सभी कोषांगों के प्रभारी उपस्थित थे।

Other Important News