• Mon. Feb 16th, 2026

#bihar: “साक्षात्कार की कैसे करें तैयारी ” पर हुआ ए एन कॉलेज में व्याख्यान..

Bykhabretv-raj

Feb 16, 2026

 

 

 

 

 

“साक्षात्कार की कैसे करें तैयारी ” पर हुआ ए एन कॉलेज में व्याख्यान..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: व्यक्तित्व का निर्माण रातों रात नहीं हो सकता है।यह एक सतत प्रक्रिया है और किसी भी साक्षात्कार के लिए आप अभी से ही अपने व्यक्तित्व में निखार और बदलाव लाना शुरू कीजिए। यह बात मुख्य वक्ता डॉ विकास कुमार , सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र विभाग एन कॉलेज पटना सह पूर्व प्रखंड पदाधिकारी आरा एवं नालंदा जिला ने ए एन कॉलेज, पटना के लोक प्रशासन विभाग द्वारा “साक्षात्कार की कैसे करें तैयारी” विषय पर विभागीय सेमीनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रेखा रानी ने भी इस कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वित्तेक्षक सह सहायक प्राध्यापक,अर्थशास्त्र डॉ अभिषेक दत्ता ने कहा कि साक्षात्कार में साक्षात्कार बोर्ड को अपने जवाब के माध्यम से आकर्षित करने की कला विकसित करना चाहिए।इस कार्यक्रम का संचालन और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ कविता राज ने कहा कि साक्षात्कार की प्रक्रिया हमारे जीवन में सदैव होती है। जब हम किसी से मिलने के साथ हालचाल पूछते हैं तो एक दूसरे को जानने की कोशिश करते रहते हैं यह भी साक्षात्कार है। साहित्यकार प्रकृति से साक्षात्कार कर रचनाएं रचता है।हरेक क्षेत्र में साक्षात्कार के स्वरूप अलग अलग होते हैं। लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार की सशक्त तैयारी आवश्यक है जो आपको सफल बनाता है। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ कविता राज ने किया। इस कार्यक्रम में लोक प्रशासन विभाग के सेमेस्टर 2 और 4 के विद्यार्थी पूजा मिश्रा, रंजीत कुमार ,पल्लवी कांत ,अमीषा कुमारी राशीद ,अविनाश ,अभिषेक, अमन कुमार पाठक ,पल्लवी, रचित आयुष, राखी, काजल, शुभम और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सुधरता लोक प्रशासन विषय के शोधार्थी रुक्मणी ,रानी, चंद्रकांत नितेश, सोना इत्यादि शामिल थे।