October 19, 2024

ख़बरें टी वी : राजकीय राजगीर मलमास मेला के तीसरे शाही स्नान में साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़…जानिए

राजकीय राजगीर मलमास मेला के तीसरे शाही स्नान में साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ब्रह्मकुण्ड एवं मेलाक्षेत्र में घूम घूम कर व्यवस्थाओं पर बनाये रखी नजर…

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : राजकीय राजगीर मलमास मेला में आज पुरुषोत्तमी एकादशी को तीसरा शाही स्नान है। शाही स्नान में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों का बड़ी संख्या में आगमन हुआ है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण विभिन्न कुण्डों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने ब्रह्मकुण्ड एवं मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर घूम घूम कर नजर बनाये रखी।

 

ब्रह्मकुण्ड परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं के कतार प्रबंधन के लिए बनाये गए ज़िग जैक के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया। साफ-सफाई की व्यवस्था को भी मुकम्मल बनाये रखने को कहा।
उन्होंने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं से बात-चीत भी किया और फ़ीडबैक लिया।

 

 

जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों को अलग-अलग पालियों में ब्रह्मकुण्ड में प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके सहयोग हेतु अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी अलग अलग पालियों में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने मेला की शेष अवधि तक सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखने को कहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Other Important News