October 18, 2024

#Nalanda : बिहारशरीफ के संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल मे त्रिदिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन…जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहारशरीफ के संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल मे त्रिदिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : बिहार शरीफ के खंदक पर स्थित संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल सकुनत रोड का त्रिदिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारम्भ, गणेश वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर नालंदा जिला डिप्टी कलेक्टर मृदुला कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम का शुभारम्भ, दीप प्रज्वलित कर तथा कबूतर उड़ा कर किया। विद्यालय निदेशिका खुशबू सिंह तथा सचिव पंकज कुमार ने भी, मुख्य अतिथि के साथ बैलून उड़ा कर विद्यालय के छात्राओं को सफलता के, उच्चतम शिखर पर पहुंचने की कामना की। तीन दिनों तक चलने वाले खेल महोत्सव मे आज छात्राओं ने आज मार्च पास्ट तथा कराटे प्रदर्शन मे शानदार प्रस्तुति दी ।

 

 

आज महोत्सव के प्रथम दिन मैथ रेस मे वर्ग आठ की रागिनी, अमीषा भारती, सुहाना ने क्रमशः प्रथम, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ग सात की आकांशा राज, सुनिधि तथा राधिका ने क्रमशः पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अलग अलग वर्गो मे आकांशा राज, देवी यादव, अस्तुति शुक्ला, अंशु इत्यादि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना स्थान सुनिश्चित किया। आज् 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर रेस, तथा 100 मीटर बैक रेस का भी अयोजन किया गया।

 

 

जिसमे सिफ़त, सपना, अलाविया, संध्या, इफा, आकांक्षा कुमारी, गिरिराज आरुषि मेहता, इत्यादि ने प्रथम स्थान प्राप्त किये । सारिया, माधवी, दिव्यांशी, हर्षि, भूमि, अनमोल, अनुष्का, स्वाति, साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये। वैष्णवी, आशना, मायरा, सुहाना, प्राची, प्रिया, कोमल तृतीय स्थान पर चयनित हुई। मुख्य अथिति ने अपने सम्बोधन मे छात्राओं को बताया की सर्वांगीण विकास मे खेल कूद की अहम भूमिका है। अतः छात्राएं इसे भी अपना लक्ष्य बना सकती है। जरूरत है बस लगन की। खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए बच्चो को भविष्य मे सफलता की शुभ आशीर्वाद दिये।

 

 

Other Important News