October 19, 2024

ख़बरे टी वी – जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बनने पर नालंदा के सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने दिए शुभकामनाएं……

 

Khabre Tv – 9334598481 – जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बनने पर नालंदा के सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने शुभकामनाएं दिए। सांसद श्री कुमार ने बताया कि आदरणीय ललन सिंह एक कुशल संगठनकर्ता हैं। इनके कुशल देखरेख में जनता दल यूनाइटेड जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा। जदयू के नीतियों और नीतीश कुमार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे। कार्यकर्ताओं में भी नई संचार की उत्पत्ति होगी।आदरणीय ललन बाबू के साथ मैं लोकसभा में भी काम किया हूं और लोकसभा में पार्टी के नेता भी हैं।

श्री ललन सिंह का पुराना रिश्ता नालंदा से बहुत पहले से है। पूर्व में भी जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं और इन्हीं सब कारणों से पार्टी को इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से काफी लाभ होगा। भारत के सभी राज्य का संगठन काफी और सुदृढ़ होगा। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी एवं माननीय मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।

Other Important News