October 19, 2024

ख़बरे टी वी – प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, वही नए प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मल कुमार सिंह का स्वागत किया, मौके पर जनता, प्रशासनिक व पत्रकार लोग……

 

KHABRE TV – 9334598481 – गिरियक प्रखंड के प्रखंड कार्यालय स्थिति सभागार भवन मैं शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वही नए प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मल कुमार सिंह का स्वागत किया   । बता दे गिरियक के पूर्व बीडीओ धर्मवीर कुमार का स्थानांतरण बीते दिनों फतुहा जिले में हुवा है वो तीन वर्षों से गिरियक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। गिरियक के पूर्व बीडीओ धर्मवीर कुमार के सादगी भरी जिन्दगी एवं सहज रूप से लोगों से मिलना तथा ईमानदारी से काम करना क्षेत्र के लोगों के मन को जीत लिया ।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय के कर्मियों के द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और फूलों के माला पहनाकर सम्मानित किया। वही प्रखंड वासियों ने रथ पर बैठा कर वीडियो धर्मवीर कुमार को विदाई दिया । कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने बीडीओ धर्मवीर कुमार के कार्यशैली के साथ उनके विचारों को सराहा और कहा कि बीडीओ धर्मवीर कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं।उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया है।चाहे वो सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो या आपसी सामंजस्य
से समाधान निकालते थे और लोगों से सकारात्मक सोंच के साथ सार्थक मार्ग पर चलने की अपील करते थे।उनका यह विचार लोगों के दिल मे हमेशा है और बना रहेगा। लोगों ने उनके प्रति आभार प्रकट किया और हमेशा आगे बढ़ने की कामना की।लोगों के इस स्नेह को देख उनकी आंखें नम हो गयी।

उन्होंने लोगों को इसके लिए आभार प्रकट किया और हमेशा एक दूसरे से मिलकर रहने और प्रखंड क्षेत्र में विकास के कार्यों में हमेशा सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि,यह एक भावुक क्षण है लेकिन यह एक प्रक्रिया है।जिससे हर सरकारी कर्मी को गुजरना पड़ता है।
विदाई समारोह के दौरान बीडीओ धर्मवीर कुमार  ने कहा कि गिरियक प्रखंड  के जनप्रतिनिधि यहां नियुक्त सभी सरकारीकर्मी एवं यहां की जनता का भरपूर सहयोग उन्हें मिला, इसका वे ताउम्र  आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार वसंत कुमार , सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिन्हा भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह , पंचायती राज पाधिकारी तरुण कुमार , कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार नाजिर मनोज कुमार दुर्गापुर मुखिया राकेश कुमार मुखिया गाजीपुर सुनील कुमार अनिल पाल राजाबाबू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Other Important News