October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा के नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों व सैन्य छात्रों के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है, योग विचार और क्रिया संयम और पूर्ती मनुष्य के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण……

ख़बरे टी वी – 9334598481 – नालंदा के नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों व सैन्य छात्रों के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में के कीड़ा सहयोग प्रशिक्षक सी एच एम नवाबदिन ने विभिन्न प्रकार के योगासन का प्रदर्शन किया। पूरे सत्र में समस्त विद्यालय परिवार द्वारा विभिन्न योगासन का अभ्यास किया गया, योग प्रशिक्षण प्रशिक्षक ने सभी आसनों का महत्व बताते हुए इनका प्रदर्शन किया, समस्त सैन्य छात्र व उनके अभिभावकों ने अपने- अपने घरों पर इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़कर योगाभ्यास किया।


इस वर्ष इस कार्यक्रम के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयनित विषय ‘घर पर रहे योगा के साथ रहे’ है। इसी चयनित विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय द्वारा किया गया, कई तरह के जैसे अंग्रेजी निबंध, लेख प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के खुलने पर समस्त विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है, योग विचार और क्रिया संयम और पूर्ती मनुष्य के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है।

यह केवल व्यायाम नहीं अपितु व्यक्ति, प्राकृति और सृष्टि के साथ तादात्म्य स्थापित करता है। उन्होंने समस्त सैन्य छात्रों और कर्मचारियों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विग कमांडर पी एस गुजराल( उप प्राचार्य), मेजर अजय चंद ( प्रशासनिक अधिकारी) व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे सबसे बड़ी बात है कि पूरे कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया।

Other Important News