October 19, 2024

ख़बरे टीवी – बिहार शरीफ में जुट कर अपनी मांगों को बुलंद किया, सरकार द्वारा हाल ही में की गई वृद्धि की आलोचना करते हुए प्रर्याप्त वृद्धि की मांग की. रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय और जब तक सरकारी कर्मचारी नहीं होती हैं,उन्हें 21000 मानदेय₹ दिया जाय.

बिहार शरीफ में जुट कर अपनी मांगों को बुलंद किया, सरकार द्वारा हाल ही में की गई वृद्धि की आलोचना करते हुए प्रर्याप्त वृद्धि की मांग की. रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय और जब तक सरकारी कर्मचारी नहीं होती हैं,उन्हें 21000 मानदेय₹ दिया जाय.

 


( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) –  श्रम कल्याण मैदान, हास्पीटल मोड़, बिहार शरीफ (नालन्दा) में जुट कर अपनी मांगों को बुलंद किया। सरकार द्वारा हाल ही में की गई वृद्धि की आलोचना करते हुए प्रर्याप्त वृद्धि की मांग की।
ज्ञात हो कि बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ (ऐक्टू ) द्वारा रसोइयों के मानदेय के नियमित भुगतान व कोरेंन्टाइन सेंटरों में काम करने वाली रसोइयों की मजदूरी के भुगतान सहित निम्न मांगों को को पूरा किया जाय।
रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय और जब तक सरकारी कर्मचारी नहीं होती हैं,उन्हें 21000 मानदेय₹ दिया जाय,
कोविड-19 के दौरान ड्यूटी में मृत रसोइयों को 50 लाख मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाय, इपीएफ, इ एस आई, मातृत्व अवकाश व विशेष अवकाश दिया जाय.

 


अगस्त तक मानदेय के भुगतान का आदेश निर्गत हो चुका है, लेकिन धरातल पर इसमें असमानता है, अतः उनका कोरेन्टाइन सेंटरों में मजदूरी के लंबित मजदूरी सहित अगस्त तक का मानदेय अविलंब भुगत किया जाय। मात्र 150रु की वृद्धि की भर्त्सना करते हुए सम्मानजनक वृद्धि की मांग की।
यदि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में शांति देवी, वरुणा देवी, वेवी देवी, धानो देवी, रेणु देवी, माया देवी, सर्बिला देवी, बबिता देवी, सुबोध कुमार, गीता देवी, अनीता, रंजु, लछमिनिया, रीता, संगीता, बिन्दा, मंजु आदि रसोईया शामिल हुई। भाकपा माले नेता शिव शंकर प्रसाद, रामदेव चौधरी, किशोर साव, ऐक्टू के राज्य उपाध्यक्ष मकसूदन शर्मा भी शामिल हुए।

Other Important News