October 19, 2024

ख़बरे टीवी – राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार परिवर्तन यात्रा के दौरान राजगीर विधानसभा के गिरियक प्रखंड पहुँचे, नीतीश कुमार की सरकार में अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार चरम पर है, पिछले तीस वर्षों में सत्ताधारी दल के लोगों ने बिहार को गर्त में डुबो दिया.

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार परिवर्तन यात्रा के दौरान राजगीर विधानसभा के गिरियक प्रखंड पहुँचे, नीतीश कुमार की सरकार में अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार चरम पर है, पिछले तीस वर्षों में सत्ताधारी दल के लोगों ने बिहार को गर्त में डुबो दिया.

( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार बुधवार की देर शाम परिवर्तन यात्रा के दौरान  राजगीर विधानसभा के गिरियक प्रखंड पहुँचे।  इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता एवं  बाइक सवारो ने उनका आगवानी करते हुए प्रखंड क्षेत्र के पुरैनी, घोसरामा, पावापुरी, महिला, गाजीपुर, लखाचक, नेपुरा आदि गाँव का दौरा कर
यात्रा को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने नितीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की राजगीर सवर्ण बहुल्य है, फिर भी उसे जानबुझ कर सीट को रिजर्व रखा गया है। पार्टी यहाँ से मजबूत उम्मीदवार उतारेगी और राजगीर सीट पर पताका फहराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार चरम पर है।

पिछले तीस वर्षों में सत्ताधारी दल के लोगों ने बिहार को गर्त में डुबो दिया है। । बिहार के लोग परिवर्तन चाहती है। जिसका परिणाम 2020 के चुनाव में साफ नजर  भी आएगी । इस अवसर पर आशुतोष कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए कार्यकर्ता नील नितिन के घर जाकर उनसे मुलाकात की । इस मौके पर प्रसुन्न कुमार भल्ला, पप्पू सिंह, सँजय सिंह, सुदर्शन कुमार, बब्लू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

Other Important News