October 18, 2024

जहां दीपक से सारे शहर को जगमग कर दिया वही भक्ति जागरण के भक्ति रस से पूरा शहर भक्तिमय हो गया जी हां ये शहर लखीसराय हैं

वाह रे छटा जिधर देखो उधर दीप ही दीप, जहां दीपक से सारे शहर को जगमग कर दिया वही भक्ति जागरण के भक्ति रस से पूरा शहर भक्तिमय हो गया |


जी हां ये शहर लखीसराय हैं  जहां आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लखीसराय के ऐतिहासिक धार्मिक अष्टघटी तालाब किनारे आज देव दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर हजारों दीप जलाकर लोगो ने दीप दान किया गया इस देव दीपावली के मौके पर जागरण कार्यक्रम भी किया गया पुरा इलाका भक्तिमय हो गया अष्टघटी तालाब के सभी घाटों के चारो ओर दीप से जगमगा गई|

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली आयोजनों से अयोध्या,काशी और मथुरा की झलक देखने को मिल रही थी अष्टघटी तालाब चारों तरफ तकरीबन एक किलोमीटर तक फैले घाटों पर जगमगाते हजारों दीप अयोध्या काशी में दीपावली की याद दिला रही थी फूलों की विशेष सजावट से मथुरा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मनोरम छटा का अहसास हो रहा था जैसे अष्टघटी तालाब में देव दीपावली पर्व काशी के तर्ज पर मनाया गया हो |


बिहार मे एक मात्र जिला लखीसराय मे देव दीपावली के मौके पर हजारों दीप जलाया गया पुरा इलाका दीप की रोशनी से जगमगा रहा था | इस मौके पर अष्टघटी विकास समिति के सदस्य के साथ-साथ लखीसराय एसपी सुशील कुमार ने बताया कि इस ऐतिहासिक धरोहर अष्टघटी तालाब मे देव दिपावली कई मायनों में ऐतिहासिक बन गयी साथ ही इसे यादगार बनाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में शांति स्नेह और सद्भाव का महौल रहे समाज का कल्याण हो।धर्म की जय हो और अधर्म का नाश हो विश्व का कल्याण हो ऐसी कामना किया।

Other Important News