October 19, 2024

ख़बरे टीवी – राजद जिला कमिटी का विस्तार नालन्दा जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु जी के आलोक में राजद नेता महेंद्र सिंह यादव जी के नेतृत्व में किया गया,  राजद लालू जी के विचारों की पार्टी है और राजद वर्षो से सूखा पड़ा विधानसभा का द्वार इस बार इसलामपुर का भी खोलेगी.

राजद जिला कमिटी का विस्तार नालन्दा जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु जी के आलोक में राजद नेता महेंद्र सिंह यादव जी के नेतृत्व में किया गया,  राजद लालू जी के विचारों की पार्टी है और राजद वर्षो से सूखा पड़ा विधानसभा का द्वार इस बार इसलामपुर का भी खोलेगी.

 

मुरलीधर प्रसाद केसरी, इस्लामपुर ( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – एकंगरसराय प्रखण्ड में राजद जिला कमिटी का विस्तार नालन्दा जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु जी के आलोक में राजद नेता महेंद्र सिंह यादव जी के नेतृत्व में किया गया। पंचायती राज, भूतपूर्व सैनिक, महिला, अति पिछड़ा समेत कई प्रकोष्ठों का पंचायती विस्तार दिया गया। इस अवसर पर राजद नेता महेंद्र सिंह जी ने आये हुए हजारो कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि,

हर कार्यकर्ता राजद को गली गली पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए नालन्दा जिला राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद उर्फ टुनटुन मुखिया ने कहा कि राजद लालू जी के विचारों की पार्टी है और इसलामपुर विधानसभा में इस विचार के प्रतीक श्री महेंद्र सिंह यादव जी है। नालन्दा जिला उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन जी ने कहा कि महेंद्र जी के नेतृत्व में राजद वर्षो से सूखा पड़ा विधानसभा का द्वार इस बार इसलामपुर का भी खोलेगी।


कार्यक्रम में हजारो कार्यकर्ता के साथ प्रखण्ड महिला अध्यक्ष बूंदा देवी,कृष्णा प्रसाद, रामप्रसाद जी, धनंजय कुमार, राजकुमार प्रसाद, योगेश चन्द्रवंशी, सतीश कुमार, संतोष यदुवंशी, धनुषधारी, बैजू, अशोक बाबू, बीके सर, पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार, प्रिंस कुमार समेत हजारो की संख्या में लोग मौजदू थे। कार्यक्रम में सोशल डिस्टनसिंग का भी फॉलोअप किया गया।

Other Important News