October 19, 2024

ख़बरे टीवी – नालंदा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने नालंदा कॉलेज में EVM के मॉक पोल की प्रक्रिया का निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बेल के इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है.

नालंदा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने नालंदा कॉलेज में EVM के मॉक पोल की प्रक्रिया का निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बेल के इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है.

 

( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – आज नालंदा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने नालंदा कॉलेज में EVM के मॉक पोल की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत EVM के एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) के उपरांत मॉक पोल की प्रक्रिया 10 अगस्त से 12 अगस्त तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बेल के इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है।

आयोग के निदेशानुसार 2 प्रतिशत EVM में पाँच-पाँच सौ मत, अन्य 2 प्रतिशत EVM में एक-एक हजार मत, अन्य एक प्रतिशत EVM में बारह-बारह सौ मत एवं अन्य एक प्रतिशत EVM में अधिकतम अभ्यर्थी को शामिल कर मतदान की प्रक्रिया मॉक पोल में की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मॉक पोल की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा बेल के इंजीनियरों से बातचीत कर जानकारी ली।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी  बिहारशरीफ, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, EVM कोषांग के नोडल वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, बेल के इंजीनियर, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

Other Important News