20 दिसंबर को खारघर में जुटेंगे देश-विदेश के कायस्थ प्रतिनिधि, विराट महासम्मेलन की तैयारियां तेज : पवन सक्सेना

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: मुंबई : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल महासचिव पवन सक्सेना ने कहा कि आगामी 20 दिसंबर को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित होने वाला विराट कायस्थ महासम्मेलन समाज की एकजुटता, सामूहिक शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का बड़ा मंच बनेगा। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस द्वारा प्रायोजित इस महासम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले कायस्थ समाज के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से समाज को एक सूत्र में जोड़ने, उसकी प्रतिभाओं और उपलब्धियों को सम्मान देने तथा भावी पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
श्री सक्सेना ने बताया कि महासम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रबंधन, स्वागत, भोजन, मंच प्रबंधन, आईटी, डिजिटल, ड्राफ्टिंग तथा कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज ने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज आवश्यकता है कि समाज की इस गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए और बदलते समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। महासम्मेलन में सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं की भागीदारी और समाज के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।
श्री सक्सेना ने कहा कि कला एवं संस्कृति किसी भी समाज की पहचान और उसकी विरासत को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। महासम्मेलन में कायस्थ समाज की सांस्कृतिक परंपराओं, कला, साहित्य, संगीत और रचनात्मक प्रतिभाओं को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ भविष्य के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
उन्होंने देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ परिवारों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से 20 दिसंबर को खारघर पहुंचकर विराट कायस्थ महासम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
