ब्रिलिएंट ग्रुप के सभागार में छठ गीत एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: स्थानीय सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलिएंट ग्रुप के सभागार में छठ गीत एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी शिक्षक बच्चों एवं अभिभावक इस मनमोहन प्रातः कालीन सभा में छोटे एवं बड़े बच्चों के द्वारा छठ गीत एवं छठ नाटिका पेश किया गया तथा वही बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के छठ के लोकगीत सूरज एवं पवन सिंह के लोकगीत जोड़े जोड़े सुपवा के मधुर संगीत के आधार पर बच्चों ने जो मनमोहक माहौल छा गया उसे देखकर अन्य सभी बच्चे एवं शिक्षक गण एवं अभिभावक खुद खड़े होकर छठ के गीत गुनगुनाने लगे।

वहीं दोपहर बाद सभागार में विभिन्न वर्ग के बच्चों के द्वारा रंगोली कार्यक्रम के तहत विभिन्न थीम पर अपनी रंग बिरंगी कल प्रस्तुत की जिसे देखकर अन्य उपस्थित गण मन अभिभावक गण ने काफी प्रशंसा की। विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण कुमार ने कहा कि हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ रंगोली ,नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता समय-समय पर करवाया जाता है जिससे कि बच्चों में कलात्मक कौशल ,रचनात्मक और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा दिया जा सके। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चे विभिन्न रंग-बिरंगे पाउडर ,चावल ,फूल और पत्तियों का उपयोग किया। इसका मुख्य उद्देश्य होता है कि बच्चे टीमवर्क, आत्मविश्वास और पारंपरिक कला के प्रति रुचि बढ़ाएं।

यह सभी बातें विद्यालय की प्राचार्य डॉ पुष्प लता विद्यार्थी ने उपस्थित मंच से बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कही। इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दशम वर्ग, द्वितीय स्थान नवम वर्ग, तृतीय स्थान अष्टम वर्ग के बच्चों ने प्राप्त किया। विद्यालय के मुख्य शिक्षक रंजय कुमार सिंह ने कहा कि रंगोली बनाने से बच्चों के अंदर रचनात्मक, कल्पनाशीलता का विकास ,एकाग्रता और धैर्य में सुधार टीमवर्क ,संस्कृत जुड़ाव एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों में रंजय सिंह ,पवन कुमार, विजय कुमार, किशोर पांडे ,सतीश कुमार पांडे, राजकुमार सिंह ,आनंद कुमार राज किशोर प्रसाद, नाजिया मिस, चांदनी मिस ,मिलन मैडम, सीमा मैडम ,सितारा मिस ,आरसी मिस ,संध्या मिस ,सोना मिस ,और हिना मिस बच्चों के बीच उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को और सुचारू बनाए एवं आने वाले दीपावली ,भाई दूज ,गोवर्धन पूजा एवं महापर्व छठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद बच्चों को दी।
