• Mon. Nov 9th, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा में दीपावली के अवसर पर ध्वनि एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित…

Bykhabretv-raj

Nov 7, 2026

 

 

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा में दीपावली के अवसर पर ध्वनि एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा, 6 नवंबर 2026, दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति

जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैनिक स्कूल नालंदा में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु शपथ कार्यक्रम का

आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे दीपावली को पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त तरीके से मनाएंगे। साथ ही, पटाखों के अनावश्यक उपयोग से बचेंगे तथा ध्वनि एवं वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया गया कि त्योहारों की वास्तविक खुशी दूसरों की प्रसन्नता, सामाजिक सद्भाव एवं प्रकृति की सुरक्षा में निहित है। विशेष रूप से तेज आवाज वाले पटाखों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण तथा आतिशबाजी से उत्पन्न वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनें तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी हरित एवं स्वच्छ दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करें। सैनिक स्कूल नालंदा का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।