वन्यजीव संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन की दिशा में राजगीर जू सफारी की एक और महत्वपूर्ण पहल राजगीर जू सफारी एवं मल्टीपल सफारी पार्क, इटावा के बीच वन्यजीवों का सफल आदान-प्रदान…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: वन्यजीवों के संरक्षण, प्रजातीय विविधता के संवर्धन तथा उनके वैज्ञानिक प्रबंधन के उद्देश्य से राजगीर जू सफारी, बिहार एवं मल्टीपल सफारी पार्क, इटावा, उत्तर प्रदेश के बीच वन्यजीवों का आदान-प्रदान संपन्न किया गया। उक्त आदान-प्रदान के अतर्गत राजगीर जू सफारी द्वारा मल्टीपल सफारी पार्क, इटावा को एक नर शेर “यूवराज” उपलब्ध कराया गया। इसके बदले में मल्टीपल सफारी पार्क, इटावा द्वारा राजगीर जू सफारी को एक नर शेर “निक” तथा चार ब्लौकबक, जिनमें दो नर एवं दो मादा शामिल हैं, उपलब्ध कराए गए।
वन्यजीवों के इस आदान-प्रदान का उद्देश्य दोनो संस्थानों में उपलब्ध वन्यजीवों की प्रजातीय एव आनुवंशिक विविधता को बेहतर बनाना तथा वैज्ञानिक आधार पर उनके प्रबंधन, संरक्षण एवं प्रजनन संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार के आदान-प्रदान से वन्यजीव संस्थानों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। राजगीर जू सफारी में चार ब्लैकबक के आगमन से सफारी में वन्यजीवों की प्रजातीय विविधता में वृद्धि होगी। साथ ही, इनके समुचित आवास प्रबंधन, स्वास्थ्य निगरानी, व्यवहार संबंधी अध्ययन एवं प्रजनन प्रबंधन से सबंधित गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
यह आदान प्रदान वन्यजीवों के कल्याण एवं संरक्षण से संबंधित निर्धारित मानकों तथा प्रासंगिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया गया। दोनों संस्थानों के मध्य इस प्रकार का सहयोग वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में पारस्परिक समन्वय को सुदृढ़ करने में सहायक होगा।
श्री राम सुंदर एम., निदेशक, राजगीर जू सफारी ने इस अवसर पर कहा कि, राजगीर जू सफारी में शेरों के सफल प्रजनन एवं उनके बेहतर प्रबंधन के अनुभवों को देखते हुए इस वन्यजीव आदान-प्रदान के अंतर्गत नर शेर उपलब्ध कराया गया है। हमें विश्वास है कि इस सहयोग से राजगीर जू सफारी में शेरों के प्रजनन कार्यक्रम को नई गति मिलेगी तथा भविष्य में प्रजनन के क्षेत्र में और भी बेहतर एवं सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। राजगीर जू सफारी और इटावा सफारी पार्क के बीच यह वन्यजीव आदान-प्रदान जैव विविधता के संवर्धन एवं वन्यजीवों के दीर्घकालिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा प्रयास है कि वन्यजीवों को बेहतर आवास, अनुकूल वातावरण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन उपलब्ध कराते हुए उनके संरक्षण एवं प्रजनन कार्यक्रमों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।”
शेरों के सफल प्रजनन एवं बेहतर प्रबंधन के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए दोनों संस्थानों के बीच शेरो का यह आदान प्रदान किया गया है साथ ही जू सफारी वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा वन्यजीवों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में अन्य वन्यजीव सस्थानो के साथ समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से संरक्षण संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। वन्यजीवों के आदान प्रदान के दौरान राजगीर जू सफारी की ओर से डॉ. संजीत कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, श्री अजय कुमार, सहायक वन संरक्षक, श्री शिवम सिन्हा, वनो के क्षेत्र पदाधिकारी एवं श्री अजय कुमार, वनरक्षी शामिल रहे।
