बिहार के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में लहराया परचम..
आरूष आरिदमान ने रजत, अमिषा पटेल, हिमांशु कुमार और शिवम प्रजापति ने जीते कांस्य सहित कुल 4 पदक..
22 से 26 अक्टूबर तक श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) में किया गया 70 वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताईक्वांडो अंडर-17 प्रतियोगिता, 2026 का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 2 नवंबर 2026*:- राष्ट्रीय खेल मंच पर बिहार के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमदार प्रदर्शन से राज्य का मान बढ़ाया है। श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो अंडर-17 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल चार पदक अपने नाम किए हैं।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और संबंधित संस्थाओं के लगभग 3500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों का चार पदक जीतना उनकी मेहनत, लगन , खेल कौशल और बिहार में बढ़ रही खेल संस्कृति का प्रमाण है। इनकी उपलब्धी ने ना सिर्फ राज्य का मान बढ़ाया है बल्कि अन्य खिलाडियों का हौसला भी बढ़ाया है।
पदक जीतने वाले बिहार के खिलाड़ियों में नवादा के आरूष आरिदमान ने 38-41 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं, लखीसराय की अमिषा पटेल ने 35-38 किलोग्राम भार वर्ग, शेखपुरा के हिमांशु कुमार ने 48-51 किलोग्राम भार वर्ग और औरंगाबाद के कुमार शिवम प्रजापति ने 59-63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
खिलाड़ियों की तैयारी, मार्गदर्शन और प्रतियोगिता के दौरान उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने और सफलता हासिल करने में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रतियोगिता में बिहार के बालक दल के प्रशिक्षक अमरेन्द्र कुमार, बालिका दल की प्रशिक्षिका खुशबू कुमारी और प्रबंधक मुन्ना कुमार थे।

